डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: अभिभावक की भूमिका में अगर पुलिस आ जाये तो फिर क्षेत्र में क्राइम शून्य होने में समय नही लगेगा। क्योंकि अभिभावक सही पर सराहता है और गलत पर सजा भी देता है।
ऐसा ही एक वाक्या बीती बुधवार की रात नौतनवां के गांधी चौक पर हुआ। रात लगभग 12:00 बज रहा था। नौतनवां थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय रात्रि भ्रमण पर निकले थे। तभी गांधी चौक पर दो बच्चे भाई- बहन (प्रथम दृष्टया 5- 6 वर्ष) भटक रहे थे। अभिभावक की भूमिका में थानाध्यक्ष ने बच्चों को देखा तो रोक कर घूमने का कारण पूछे। इतने पर दोनों बच्चे रोने लगे। फिर दुलार दिखाते हुए बच्चे को बिस्किट भी दिया। फिर बच्चो ने बताया कि उनका घर पैसिया मे है और वे घर से भटक कर यहां आ गए हैं।
नौतनवां थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 2 बच्चे भटक कर गांधी चौक पर आ गए थे। रात्रि 12 बजे गस्त के दौरान देखा तो उन्हें उनके घर पैसिया जाकर उनके माता पिता को सुपुर्द कर दिया गया।