डीबीएस न्यूज, नौतनवां: थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिक लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर नौतनवा पुलिस ने नोटिस चस्पा कर डुग्गी पीट मुनादी कराया।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव के नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की कार्यवाही की गयी।
उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडे द्वारा नगर में प्रमुख चौराहे व फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा किया गया।
अगर अभियुक्त जल्द ही न्यायालय में पेश नही होता है तो उसके घर की संपत्ति कुर्की कर लिया जाएगा।
उपनिरीक्षक ने बताया कि लगभग 8 महीने नौतनवां कस्बे के एक गांव में नाबालिग लड़की से मारपीट कर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों कों जेल भेजा जा चुका है। वही नौतनवां कस्बे के राजेन्द्र नगर निवासी अभिषेक बीते महीने से फरार चल रहा है। ऐसे में बिधिक कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों सहित उसके घर पर कुर्की के नोटिस चस्पा की गई है। साथ ही डुग्गी पीट गिरफ्तारी के लिए मुनादी भी की गई है। अगर जल्द ही वह न्यायलय में प्रस्तुत नही होता है तो उसके घर के चल- अचल संपत्ति की कुर्की कर ली जाएगी।