डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: भाजपा ने नौतनवां विधानसभा के स्थानीय ब्लॉक रतनपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत से पहले सभी ने खड़े होकर वंदे मातरम गीत गाया। भारतमाता की जयकारा लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने किया और संचालन बच्चूलाल चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि चौरीचौरा के विधायक और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव रही। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को प्रबुद्ध सम्मेलन में बखान किया। चौरीचौरा विधायक संगीता यादव ने 4 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी गांवों का विद्युतीकरण कराकर उजाला देने, उज्ज्वला गैस से माताओ को मिट्टिचुल्हा से निजात दिलाने आदि का काम किया। प्रदेश को गुंडा राज से मुक्ति दिलाई।प्रदेश में बहन बेटियों को सुरक्षा का एहसास कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौरीचौरा विधायिका संगीता यादव ने कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन में जाकर वह लोगो के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यो को गिना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी और योगी जी के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश उन्नति कर रह है। उन्होंने आगे कहा कि योगी जी के कुशल नेतृत्व के कारण ही सूबे में कोविड से इतनी जल्दी निजात मिल सकी है। और केंद्र में आदरणीय मोदी जी ने अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने जैसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य किये हैं। जिसको आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।
वहीं इस दौरान कार्यक्रम को मंचासीन जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, मेजर जेडी यादव, बिधानसभा संयोजक राधेश्याम सिंह ने भी संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, खुर्शीद अंसारी, अशोक जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, बबलू सिंह, मनोज राना, अजय सिंह, नन्हे सिंह, विष्णुदेव चौरसिया, गजाधर दुबे, खनुवा प्रधान आशा देवी, अरघा प्रधान राजन, हरिनारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा, जुनैद अहमद, पंडित माधव तिवारी मनोज मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।