डीबीएस न्यूज़ लक्ष्मीपुर : कोल्हुई क्षेत्र के शिकारगढ़ में सरयू नहर परियोजना के तहत खुद रही नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर सुबह खेत के लिए निकला और दोपहर तक खेत नहीं पहुंचा था। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। देर शाम को किसी ने उसकी चप्पल नहर के बांधे पर देखा नहर जिससे नहर में डूबने की आशंका जताई गयी। शुक्रवार की सुबह चप्पल मिलने वाली जगह से कुछ दूरी पर नहर में उसका शव मिला। इस हादसे से कोहराम मच गया है। शिकारगढ़ निवासी रामसमुझ शर्मा का 12 वर्षीय बेटा गुरुवार की सुबह खेत के लिए निकला, लेकिन दोपहर तक नहीं पहुंचा। देर शाम तक नहर के बंधे पर चप्पल मिलने के बाद उसकी तलाश होती रही, लेकिन पूरी रात कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह नहर में उतराता उसका शव मिला। बेटे की मौत की खबर को सुनकर उसके पिता जी गुजरात से चल दिए ,पिता रामसमुझ गुजरात में कारपेंटर का काम करता है। जैसे ही उसको अपने मासूम बेटे की मौत की खबर मिली, वह घर के लिए निकल पड़ा। दो भाइयों में मोहन बड़ा था। हादसे के बाद उसकी मां बार-बार बेहोश हो जा रही है।
बच्चे के गायब होने के बाद गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। अब शव मिलने की जानकारी मिली है। मामले में पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है।
दिलीप शुक्ला, एसओ
पुल होता तो टल सकता था हादसा
जिस जगह घटना हुई वहां पर नहर के बीचों बीच सड़क गुजरी हुई है। ग्रामीण वहां पुल बनाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन नहर विभाग के जिम्मेदार सड़क वाली जगह छोड़कर दोनों तरफ नहर बना दिए हैं। लोगों का कहना है कि घर से खेत के लिए निकला मासूम नहर के बीच गुजरी सड़क पार करने के समय ही पानी में डूब गया होगा।