डीबीएस न्यूज, नई दिल्ली: पीएम मोदी आज बुधवार शाम 6 बजे कैबिनेट मंत्री मंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। बीजेपी सरकार 2.0 कार्यकाल का यह पहला कैबिनेट विस्तार है, तेज चर्चा है कि केंद्र में होने वाले इस कैबिनेट विस्तार में उत्तर प्रदेश से भी कई चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इस विस्तार में राजनीतिक समीकरण के लिहाज से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन होगा। वही प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी को महत्व दिया जा सकता है। यहां की राजनीति में ओबीसी का खासा प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है। यह भी चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलो को जोड़ने के लिहाज से भी क्षेत्रीय पार्टियों को ध्यान में रखा जा रहा है।
मोदी कैबिनेट के विस्तार में उत्तर प्रदेश बड़ा हिस्सा मिल सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्य में अगले साल की शुरुआत में ही चुनाव है।
उत्तर प्रदेश में महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद पंकज चौधरी, गोरखपुर सीट से सांसद रवि किशन शुक्ला, सहयोगी अपना दल से अनुप्रिया पटेल, सहयोगी निषाद पार्टी से संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद के साथ-साथ भाजपा के कोटे से वरुण गांधी शामिल हो सकते हैं। वहीं सांसद अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में भी शुमार थीं। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के हर प्रमुख जाति समूह से केंद्र में कोई न कोई प्रतिनिधि हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार सुबह से ही कई नेताओं का आना जारी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी संभावित मंत्रियों से बात कर रहे हैं। विस्तार को लेकर सभी में हलचल बरकरार है।
हो सकते हैं यह नए चेहरे…
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्वानंद सोनेवाल
3. पशुपति नाथ पारस
4. नारायण राणे
5. भूपेंद्र यादव
6. अनुप्रिया पटेल
7. कपिल पाटिल
8. मीनाक्षी लेखी
9. राहुल कसावा
10. अश्विनी वैष्णव
11. शांतनु ठाकुर
12. विनोद सोनकर
13. पंकज चौधरी
14. आरसीपी सिंह (JDU)
15. दिलेश्वर कामत (JDU)
16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
18. राजकुमार रंजन
19. बी एल वर्मा
20. अजय मिश्रा
21. हिना गावित
22. शोभा करंदलाजे
23. अजय भट्ट
24. प्रीतम मुंडे
25. रविकिशन शुक्ला
26. प्रवीण निषाद
27. वरुण गांधी
लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र (टेनी) भी है