डीबीएस न्यूज, महराजगंज: जनपद के पनियरा में पीआरवी 2564 के ड्राइवर होमगार्ड को बिना मास्क के ड्यूटी पर आना महंगा पड़ गया। दूसरों को नियम और कानून का पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी ने खुद मास्क नहीं पहन रखा था।
सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने जब इस होमगार्ड को देखा, तो उससे मास्क न पहनने के जुर्माना के तौर पर 1 हजार रुपये का दंड शुल्क वसूल किया।
सदर सीओ अजय सिंह चौहान ने कहा, हमने अपने पीआरवी 2564 ड्राइवर होमगार्ड का चालान किया है। ये आम लोगों के लिए भी सख्त संदेश है कि हम अपने स्टाफ को भी मास्क न पहना होने पर नहीं बख्श रहे, हम ऐसा करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शेंगे।
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना बढ़ा दिया। इसके मुताबिक मास्क न पहनने के पहले उल्लंघन पर 1000 रुपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो उससे 10,000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।