डीबीएस न्यूज, महराजगंज: आज बुधवार को मिशन शक्ति तृतीय चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर मिठौरा ब्लॉक में जिला प्रोबेसन अधिकारी व महिला कल्याण अधिकारी के निर्देशन में जिला समन्वयक संजा देवी महिला शक्ति केंद्र ने कुल 15 नवजात बालिकाओं को बेबी किट, फीडिंग बोतल, पैम्पर इत्यादि वितरण किया और कन्या जन्मोत्सव मनाया। इसके अलावा प्रत्येक बालिका के नाम से पंचायत भवन एवं विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान व अन्य सम्मानितगण की उपस्थिति में वृक्षारोपण करवाया गया साथ ही स्वयं सहायता समूह एवं किशोरी समूह की महिलाओं एवं किशोरियों के साथ जागरूकता बैठक भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एवं कुल उपस्थिति इस प्रकार रहे-
1- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव
2 -मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला
योजना
3 -मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
4 -बाल संरक्षण समिति की
बैठक
5- किशोरी एवं महिला समूह के साथ जागरूकता बैठक व सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार।
उक्त कार्यक्रम में समन्वयक संजा देवी द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी की अति महत्वकांक्षी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी।
इस दौरान ग्राम प्रधान गिरिजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य विष्णु निषाद, छोटेलाल, वालेंटियर नीता, आंगनवाड़ी जामवंती आशा, सुनीता, बी.डी.सी. राममिलन, सदस्य लक्ष्मी तथा चिंगारी महिला समूह, सन्तोषी महिला समूह व मिशन शक्ति किशोरी समूह की किशोरियों की उपस्थिति रही।