डीबीएस न्यूज, महराजगंज: नगर के स्थानीय एक मैरिज हाल में सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग के सदस्या अर्चना चंद्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन विजया पाठक ने किया जबकि संयोजन सूरी रीता शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं जैविक कृषि को अपनाकर अपने आय को दोगुना कर सकती है।
सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी सम्मान सुरक्षा व स्वालंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इससे महिलाओं की सुरक्षा मैं कहीं भी कोई भी सेंध नहीं है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला थाना अध्यक्ष कंचन राय ने महिलाओं संबोधित किया उन्होंने कहा कि पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव में महिलाओं को 33% का आरक्षण है इससे महिलाएं मजबूती के साथ स्वयं को आगे ला सकती हैं।
महिला थाना अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया।
वही महिला शक्ति केंद्र के समन्वयक संजा देवी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कन्या सुमंगला योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ दो बच्चियों तक छह चरणों में प्राप्त होता है।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधु पांडे में अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में किसी से कमजोर नहीं है उदाहरण के तौर पर हर क्षेत्र में महिलाएं अव्वल परचम लहरा रही हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के हक व अधिकार को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है।
भोजपुरी गायिका अंजली पाठक अंजल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की महिलाओं को डरने का सकता नहीं है जब तक महिलाएं करेंगी तभी तक उन्हें डराया जाएगा।
बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद ने कहां की महिलाओं का मुद्दा कहीं न कहीं बच्चों के साथ भी जुड़ा हुआ है जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी बच्चों का भी सर्वांगीण विकास होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टेशन संस्थान के सचिव सुनील कुमार पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम यूरोपीयन यूनियन, बोर्नफोंडेंन स्वीडन तथा चाइल्ड फंड इंडिया द्वारा संचालित है।
सीताराम कार्यक्रम को मृणालिनी तिवारी, संजू भारती, रेनू आर्य, डॉ अनुराधा पांडे, अनुपमा भारती तथा मीना वर्मा ने भी संबोधित किया। इसके अलावा अजय तिवारी, अरविंद कुमार, विजय, राम हरि, अखिलेश, अमित मिश्र आदि उपस्थित रहे।