सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, महराजगंज: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाक- 22.05.2021 को थाना श्यामदेउरवा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-82/2021 धारा 147,323,332,353,427,504,506 भा0द0वि0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सिद्धू निषाद पुत्र धर्मेन्द्र निषाद ग्राम महुअवा महुई उम्र 20 वर्ष थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को समय करीब 11.55 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.सिद्धू निषाद पुत्र धर्मेन्द्र निषाद ग्राम महुअवा महुई थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.निरीक्षक ध्यान सिंह चौहान थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज।
2.हे0का0 शिव कृपा शुक्ला थाना श्यामदेउरवा जनपद महाराजगंज।