सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…….
डीबीएस न्यूज़, फरेन्दा: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम आज दिनांक 27.05.2021 को थाना फरेंदा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना फरेंदा के टॉप 10 अभियुक्त सुधीर पटेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना फरेंदा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.सुधीर पटेल पुत्र रूपनारायण पटेल उम्र करीब 20 वर्ष साकिन फरेंदा खुर्द थाना फरेंदा जनपद महराजगंज
पंजीकृत अभियोग का विवरण
01. मु0अ0सं0-131/21, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।
बरामदगी की गई समान का विवरण
1.1 किलो 100 ग्राम अवैध चरस।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1.निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।
2. उ0नि0रविंद्र सिंह थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।
3.कांस्टेबल धीरज गिरी थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।
4.कांस्टेबल धनंजय विश्वकर्मा थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।