डीबीएस न्यूज, लखनऊ: कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब 10 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदियां जारी रहेगी। इस दौरान टीकाकरण और आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेगी। पहले गुरुवार सुबह 7 बजे तक 5 दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। अब इसे बढ़ाकर 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान जिस तरह से कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन की तस्वीरें आई उससे मुख्यमंत्री काफी नाराज दिखे। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस सख्ती को और बढ़ाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र व राज्यों को लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है।
वही जनता में पहले ही ये कयास लगाये जा रहे थे की मतगणना के बाद सरकार लॉकडाउन में जरूर इजाफा करेगी।