अजय प्रकाश विश्वकर्मा की रिपोर्ट…
डीबीएस न्यूज, लक्ष्मीपुर: ग्राम जंगल गुलरिहा गावँ के एक अति गरीब लड़की की शादी ग्रामीणों के दरियादिली से संपन्न हुआ।
वैसे तो कहा जाता है कि साथ फेरो और वैवाहिक रिश्ते भगवान के वहां से ही बन कर आते है। लेकिन यह कहना तनिक भी अतिशयोक्ति नही होगा कि जंगल गुलरिहा में कुछ लोगो ने अति निर्धन और निराश्रित लड़की की शादी करा कर आती नेक और सराहनीय कार्य किया है।
लक्ष्मीपुर ग्राम जंगल गुलरिहा के तुलसी पुर टोला के गावँ के कुछ लोग मिलकर एक गरीब कन्या का कन्या दान किया।
बताते चले कि लड़की के माता -पिता दोनों ही आंशिक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। लड़की के पिता विजय मौर्य और माता श्रीकांति अपने पुत्री के हाथ पीले होने से काफी खुश दिखे। बतादे की लड़की सुजाति मौर्य की शादी लड़का अजय निवासी ग्राम जमुहानी में सुनिशित हुआ है।
इस नेक और महान कार्य मे प्रमुख सेवादाता राधेश्याम मौर्य, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अंगद यादव, शिवभुजा पाण्डेय अजय मौर्य ,दिनेश यादव ,दीपचन्द मौर्य , दधिबल प्रसाद मौर्य, बिगाड़ू चौहान, प्रमोद आदि लोग रहे।