अजय प्रकाश का रिपोर्ट
डीबीएस न्यूज़, लक्ष्मीपुर : कोल्हुई कस्बे के एक होटल में शनिवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान का विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी लोगों ने भी भाग लिया।
एसओ रामसहाय चौहान को लोगो ने फूल माला व अंगवस्त्र भेट कर विदाई किया।कोल्हुई थाने पर विगत 15 माह तक अपनी सेवा देने के बाद इनका स्थानान्तरण ठूठीबारी कोतवाली पर हुआ है।विदाई समारोह में थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान अपना आंसू नहीं रोक पाए,उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में जितना प्यार और सम्मान यहां मिला है। उतना हमें कहीं नहीं मिला,मेरे दिल में यहां के लोग हमेशा याद रहेंगे।इस दौरान एसआई ब्रह्म उपाध्याय,गुलाब यादव,सुनील यादव,दुर्गा यादव समेत थाने के स्टाफ मौजूद रहे,साथ ही सपा नेता मनोज सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल,कृष्शंकर उपाध्याय,रामकेश प्रजापति,अनिल मिश्रा,अभिषेक रौनियार,बैतुल्लाह खान,इमरान खान,अफरोज खान,राममिलन जायसवाल,राजीव मौर्य,सोनू मिश्रा सहित क्षेत्र कई जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व पत्रकार बन्धुु सहित कई लोग उपस्थित रहे।