सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, महराजगंज: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक- 30.06.2021 को थाना कोठीभार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 109/21 धारा 354/504 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र स्व0 सुभाष निवासी गुरली रमगढ़वा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज को मुखबिर खास की सूचना पर उसके घर (पता उपरोक्त) से गिरफ्तार किया गया एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
संजय पुत्र स्व0 सुभाष निवासी गुरली रमगढ़वा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।
2- का0 अभय नारायण सिंह थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।
3- का0 उमेश कुमार थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।