डीबीएस न्यूज, महराजगंज: जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश गुप्त को महामहिम राज्यपाल ने महाराजगंज जनपद के किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में चयनित किया है।
उत्तर प्रदेश शासन महिला एवम बाल विकास अनुभाग – 1 द्वारा जारी अधिसूचना एवम निदेशक महिला एवम बाल विकास कल्याण उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में आज श्री गुप्त ने अपना कार्यभार किशोर न्याय बोर्ड में ग्रहण कर लिया।
बोर्ड को दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अधीन महानगर मजिस्ट्रेट या प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट यथास्थिति की शक्तियाँ प्रदत्त की गयी हैं।
उल्लेखनीय है की श्री गुप्त वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष है और बीते कुछ दिनों से नौतनवा और निचलौल तहसील क्षेत्र में कई सामाजिक शैक्षिक एवम चिकित्सा के क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर सेवा के कार्यों में लगे हुए है।
लगभग तीन दशकों से पत्रकारिता में उन्होंने कई समाचार पत्रों मे अपनी सेवाएं दिया है। उनके चयन पर कई लोगो ने बधाई दिया है।
Very nice News,👌👌