डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज दिनांक 11 अप्रैल शुक्रवार को कांदू (मद्धेशिया) वैश्य सेवा समिति, नौतनवा के द्वारा बेरीवाल पेट्रोलपंप के सामने स्थित कांदू समाज के निर्माणाधीन धर्मशाला पर होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ कांदू (मद्धेशिया) वैश्य समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज की आरती से किया गया। कार्यक्रम के दौरान, कांदू (मद्धेशिया) वैश्य सेवा समिति, नौतनवा के “स्मारिका” पुस्तक का अनावरण किया गया। जिसमे जनवरी 2018 से मार्च 2021 तक के आय व्यय के प्रस्तुत किया गया तथा अब तक कांदू (मद्धेशिया) वैश्य सेवा समिति, नौतनवा के संघर्षो को बताया गया है।
कार्यक्रम के दौरान, कांदू (मद्धेशिया) वैश्य सेवा समिति, नौतनवा की पुरानी कार्य कारिणी को भंग करके नए कार्यकारणी के पदाधिकारियों का मनोनयन हेतु नाम प्रस्तावित किये गए, जिसमे सनातन प्रसाद मद्धेशिया को पुन: अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया को महामंत्री, गोपाल लोहिया को कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया गया।
कार्यक्रम की शोभा बढाते हुए नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात, हास्य कवि सम्मलेन प्रारम्भ हुआ जिसमें बलिया से आये हुए “भोजपुरी भूषण” डा. नंद जी “नंदा”; चकिया चंदौली से आये हुए हास्य कवि बंधुपाल, एवं छपरा बिहार से आई हुई डा. प्रियंका कुमारी ने अपनी हास्य रचनाओ से सभी उपस्थित लोगो को हँसा हँसा कर लोटपोट कर दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार व वनवासी कल्याण आश्रम महराजगंज जिलाध्यक्ष जगदीश गुप्त, कान्दू वैश्य समाज नौतनवां अध्यक्ष सनातन मद्धेशिया, महामंत्री वीरेन्द्र कुमार मद्धेशिया, पूर्व चैयरमैन सीताराम लोहिया, अनिल मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, संतोष कुमार मद्धेशिया, सुनील अग्रवाल, दुर्गा मद्धेशिया आदि सहित कान्दू समाज उपस्थित रहा।