डीबीएस न्यूज, नेपाली विमान क्रैश: नेपाल में रविवार आज सुबह को एक प्रवासी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाली मीडिया ने इस बारे में खबर दी है। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। विमान में 68 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान येति एयरलाइंस का है।
पुलिस के मुताबिक, 16 लोगों के शव मिले हैं।
हादसे के बाद जलती विमान से काफी धुआं देखा जा रहा है। काठमांडू में मौसम खराब था और यति एयरलाइंस के एटीआर-72 विमानों ने समय पर उड़ान भरी। मिली जानकारी के मुताबिक विमान को पायलट कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। विमान पोखरा के सेती खोच में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तभी विमान में आग लग गई। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
आगे समाचार अपडेट किया जा रहा है…
2:00 PM अपडेट—
अभी तक कुल 35 यात्रियों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं भारतीय दूतावास ने नेपाल में सहायता के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किया है।
दूतावास की हेल्पलाइन:
I) काठमांडू: श्री दिवाकर शर्मा:+977-9851107021
II) पोखरा: लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक त्रिपाठी: +977-9856037699
दूतावास के हेल्पलाइन संपर्क:
दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।