डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह ने भारत – नेपाल के सीमावर्ती थानो को तस्करी के रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसी के मद्देनजर नौतनवां क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेन्द्र कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा आज शनिवार को दोपहर लगभग 2 बजे बैरियहवा के पास पगडण्डी से भारतीय उर्वरक की तस्करी करते दो लोगो को पकड़ा गया है।
मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना में पकड़ाए अभियुक्तगण-
1. राजन जायसवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र हरिराम जायसवाल निवासी गनवरिया थाना सोनौली जनपद महराजगंज
2. सागर गौड उम्र 20 वर्ष पुत्र रुदल गौड निवासी गन्वरिया थाना सोनौली जनपद महराजगंज के पास से 04 बोरी भारतीय जन उर्वरक खाद, 02 अदद साइकिल अन्तर्गत धारा 113 कस्टम अधि० मे बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार/बरामद करने वाले पुलिस का विवरण-
1. उ0नि0 निशान्त कुमार थाना नौतनवा
2. का0 शिवांशु सिंह थाना नौतनवा