डीबीएस न्यूज, महराजगंज: आज मंगलवार को अम्बेडकर हस्तशिल्प विकास योजना अंतर्गत ग्रामीण विकास सेवा संस्थान बस्ती के सौजन्य से कलस्टर इंचार्ज श्री देवी प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में दो दिवसीय शिल्प जागरूकता कार्यक्रम/सेमिनार का आयोजन नगर के लक्ष्मी लान मैरीज हाल कृष्णा नगर उद्योग चौराहा महराजगंज में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शेर सिंह सी. टी.ओ. हस्तशिल्प विभाग भारत सरकार, रिसोर्स पर्सन अजित तिवारी, विश्वनाथ पाठक, समाजसेवी सरोज पांडेय, जिला समन्वयक संजा देवी व रत्ना तिवारी, स्टाफ नैना पटेल, केस वर्कर शिखा तिवारी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर की गई। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
इसी क्रम में जिले से आये विशिष्ट अतिथिगण द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं के बारे में संबोधित कर अपने अपने विचारों को प्रकट किया।
जिला समन्वयक संजा देवी ने महिलाओं के साथ लिंग आधरित हिंसा व भेदभाव के प्रति चर्चा किया तथा बेटियों की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं प्रमुख हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- 1090, 181,1076,1930, 112, आदि के बारे में बताया। उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया।
कार्यक्रम के अंत मे जिला प्रोबेसन अधिकारी डी.सी.त्रिपाठी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए छोटे छोटे उदाहरण के माध्यम से महिला शसक्तीकरण के क्षेत्र में प्रगति कर रही बेटीयों व महिलाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया तथा हस्तशिल्प समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टाल की सराहना की।
कार्यक्रम में परवेज़, नग़मा खातून, रंजना, खुशी, प्रियंका, रामज्ञानी, नईमा खातून आदि उपस्थित रहीं।