डीबीएस न्यूज, महराजगंज। हज कराने के लिए विदेश भेजने के नाम पर पैसों की ठगी करने वाले कबूतर बाज को महाराजगंज की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
युवक उजैर अहमद पुत्र स्वर्गीय साबित अली निवासी मूलन तरफ वार्ड नंबर 31 मकान नंबर 46 को महाराजगंज से साइबर टीम ने इंदिरा नगर लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
यह कबूतर बाज लखनऊ अरमान टूर एंड ट्रेवल्स मुस्तफाई हज उमरा का ऑफिस खोलकर विदेश भेजने तथा हज करने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी करता था।
इसके पूर्व में भी इसका गोरखपुर की थाना गुलहरिया व थाना बड़हलगंज में आपराधिक इतिहास रहा है।
इसे गिरफ्तार करने में जनपद महाराजगंज के साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव व कांस्टेबल संतोष शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है।