सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज, महराजगंज: जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी के द्वारा कैदियों से बात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान कैदियों की प्रमुख समस्याओं में घेरलू समस्याएं तथा पुलिस केस के सम्बन्ध में बताई गयी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा उनकी समस्याओं पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केस को पी0आर0ओ0के माध्यम से नोट कराते हुए निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये। जिसमें गलत ढंग से फसाये जाने की शिकायत थी। जिलाधिकारी द्वारा परिसर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। कारागार में सी.सी.टी वी कैमरा काम नही करने पर जल्द ठीक कराये जाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जेलर अरविंद श्रीवास्तव तथा डिप्टी जेलर रंजीत यादव सहित उपस्थित रहे।