सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, महराजगंज: जनपद महराजगंज में यातायात व्यवस्था व वाहन चेकिंग में फरेंदा सर्किल जनपद -महाराजगंज पुलिस की नई पहल
1. सीनियर सिटीजन को पुलिस नहीं रोकेगी, क्योंकि वह परेशान हो जाते है और उनकी बददुआएँ ही हमे मिलती है।।
2. महिलाओं और बच्चों को पुलिस नहीं रोकेगी।।
3. केवल उनको रोकेगी जो मुँह पर कपड़ा, बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी से घूमते हैं।स्टंट करने बालों के ऊपर सख्त कार्यवाही होगी।।
4.कस्बो के अंदर बिना हेलमेट पर चलान नहीं होगा लेकिन घटना से बचने के लिए लगाकर चलें।
फरेंदा क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे एवं प्रभारी गिरजेश उपाध्याय की क्षेत्र के नागरिको से अपील बेवजह व बिना मास्क घरों से बाहर न निकालें। कोरोना संकट में जीवन का मूल्य समझे अपना एवं अपने सगे संबंधियो का ख्याल रखें।
उक्त जानकारी सुनील दत्त दुबे क्षेत्राधिकारी सर्किल फरेंदा जनपद महाराजगंज उ.प्र. ने दी।