सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना में आज दिनांक 23/01/2021 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानिय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 190/20 धारा 3(1) यू0पी0गैगेस्टर एक्ट मे 15000/-रु का वांछित/इनामिया अभियुक्त कतवारु पुत्र लक्ष्मण नि0पुरन्दरपुर टोला सोमनजोत थाना बृजमनगजं जनपद महराजगंज को मुखबीर खास की सूचना पर समय करीब 7.30 बजे बन्देईया बन्धा लोधपुर से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा जामा तलाशी ली गई तो अभियुक्त के पास 01 अदद नाजायज कट्टा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार किया गया तथा अग्रीम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता विवरण
1- कतवारु पुत्र लक्ष्मण नि0 पुरन्दरपुर टोला सोमनजोत थाना बृजमनगजं जनपद महराजगंज उम्र 30 वर्ष
बरामदगी की गयी समान का विवरण
01 अदद नाजायज कट्टा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस
पंजीकृत मुकदमा संख्या का विवरण
सम्बन्धित मु0अ0सं0 22/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1-थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्री कमलेश प्रताप सिंह जनपद महराजगंज
2.हे0का0अश्वनी मौर्या
3.का0कुलदीप कुमार
4.का0आदित्य यादव
5.का0अजय कुमार थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज