सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, महराजगंज: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज में बुधवार को पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे स्टेशन चौराहा व कोल्हुई तिराहा पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटा गया। उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज ने बताया कि 30 लोगों का बिना मास्क के चालान काट सम्मन शुल्क वसूला गया। तथा 10 लोगो का ई चालान किया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, राजेन्द्र सिंह, अमरेंद्र कनौजिया, कांस्टेबल राहुल, अनूप, आदित्य, कुलदीप उपस्थित रहे।