सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज के थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा बृजमनगंज के स्कूल कॉलेज व भीड़भाड़ इलाकों में अभियान चलाया गया तथा मनचलों को हिदायत दी गई। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने उप निरीक्षक उमाकांत सरोज के नेतृत्व में स्कूल, कालेज, कोचिंग, बस स्टैंड व बाजारों में आसपास अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न चौराहों पर मनचलों एवं संदिग्ध अवस्था में खड़े युवकों की तलाशी लेकर पूछताछ भी की। उमाकांत सरोज ने बताया कि स्कूल कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा दृष्टि से एंटी रोमियो स्क्वायड टीम द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
टीम में उप निरीक्षक उमाकांत सरोज व महिला आरक्षी शालिनी गुप्ता,आरती दुबे, शामिल रहे और बताया की यह अभियान लगातार चलता रहेगा।