डीबीएस न्यूज, नौतनवां: पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से नौतनवां स्थित माता बनैलिया समया माता मंदिर परिसर में वर्षा जल भर गया है। लेकिन ऐसा पहली बार नही हुआ है कि परिसर जलमग्न हुआ हो। जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था न होने से थोड़े ही बारिश में परिसर में वर्षा के साथ गंदा पानी भर जाता है।
बनैलिया माता मंदिर विकास समिति के व्यवस्थापक ने बताया कि बर्षा होने की वजह से मंदिर परिसर में जलजमाव हो गयी है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। नगर पालिका को कई बार इस विषय मे बताया गया है लेकिन कोई भी गंभीरता से नही लेता। अगर जल निकासी का अच्छी व्यवस्था हो जाये तो परिसर में वर्षा का गंदा जल नही भरेगा।
यह भी देखें-
https://youtube.com/channel/UCAOy3ahNtqIMSyK2Q3ztY2g