डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज रविवार को नौतनवां तहसील के सीमावर्ती गांव कैथवलिया उर्फ बरगदही में मीटिंग रखा गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी नेत्री महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा देवी ग्राम प्रधान खनुवा द्वारा एक बैठक आहूत की गई।
जिसमें महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई।
ग्रामीण महिलाओं को ईवीएम मशीन से वोट डालने की प्रकिया से अवगत कराया गया। और ज्यादा से ज्यादा वोट कमल (भाजपा) के पक्ष में करने को कहा गया।
महिला नेत्री ग्राम प्रधान खनुवा ने बताया कि “उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाइए दमदार सोच के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाली सरकार बनाइए।
जिस सरकार में पहली बार गरीबों को किसान सम्मान राशि के रूप में तो 2000₹ उनके खातों में भेजने का काम किया उसके साथ ही साथ गरीबों के आवास, शौचालय, मनरेगा, श्रम कार्ड, पेंशन, बीमा, राशन सब दिया जा रहा है।
जो अति सराहनीय है। यह कदम गरीबों के हित में है क्योंकि अब से पहले किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया था।
वहां पर कई समूहों की महिला भी मौजूद थी। साथ मे सीमा देवी, संध्या देवी आदि बहुत सी ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।