डीबीएस न्यूज, नौतनवां: ओम प्रकाश जयसवाल का नाम नौतनवा में शायद ही कोई ना जानता हो। 90 के दशक से राजनीति में क्रियाशील रहने वाले भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल बीती रात दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी से जंग हार गए। उनके करीबियों ने बताया कि ब्लड प्रेशर अधिक हो जाने से उनको ब्रेन हेमरेज की संभावना हुई। तो उन्हें नजदीकी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
नौतनवा की राजनीति में 90 के दशक से ही ओम प्रकाश जायसवाल भाजपा का झंडा बुलंद किए। वही नगर में होने वाले सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और लोगों की सेवा करते थे। उनके निधन से पूरा नगर शोकाकुल है। और उनके निधन की सूचना पर लोग स्तब्ध हैं।
ठंड में बढ़े ब्रेन हेमरेज के मरीज, लगातार हो रहे बीमार
बढ़े ठंड से बीपी के मरीज ब्रेन हेमरेज के शिकार हो रहे हैं।गर्मी में पसीना के साथ नमक भी निकलता है। लेकिन ठंड में ऐसा नहीं होता। ठंड में उन लोगों को बीपी की जांच करवानी चाहिए जो इसके मरीज हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी नहीं बरतने से ठंड से दिमाग की रक्त धमनियों में रक्त का थक्का बनता है और रक्त का प्रवाह अवरुद्ध होने लगता है। इससे ब्रेन हेमरेज होने की संभावना बढ़ जाती है।
स्ट्रोक के लक्षण
स्ट्रोक होने के पूर्व चेहरा, हाथ, पैर अचानक सुन्न हो जाता है। बोलने या समझने में परेशानी होने लगती है। एक या दोनों आंखों से देखने में परेशानी होने लगती है, चक्कर आदि आने लगते हैं या शरीर संतुलन में नहीं रहता।
क्या सावधानी बरतें
तैलीय पदार्थ नहीं खाएं, नमक की मात्रा पांच ग्राम से भी कम खाएं, व्यायाम करें, ज्यादा वजन है तो कम करें।