डीबीएस न्यूज, नौतनवां: महाराजगंज जनपद के नौतनवा विधानसभा किस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और निषाद राज पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऋषि त्रिपाठी को आज देर शाम निषाद राज पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर अपना उम्मीदवार घोषित किया। स्पष्ट है कि ऋषि त्रिपाठी बीजेपी और निषाद पार्टी के समर्थित प्रत्याशी होंगे।
गौरतलब है कि नौतनवा विधानसभा सीट पर आज तक कभी भी कमल नहीं खिला है। इसलिए माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट को खुद से गठबंधित निषाद राज पार्टी की झोली में डाल दिया है।
आपको बता दें कि राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से इस सीट के निर्णय के लिए चर्चाएं चल रही थी। वर्तमान विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी निषाद राज पार्टी से टिकट के लिए जोर आजमा रहे थे। लेकिन आज रविवार को निषाद राज पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।