डीबीएस न्यूज, नौतनवां: 33/11 अड्डा बाजार पावर हाउस पर अवर अभियन्ता शशिकांत गुप्ता के विदाई के साथ नवीन अवर अभियन्ता PN कश्यप का स्वागतफूलमाला पहना किया गया।
नौतनवां डिवीजन के अवर अभियन्ता शशिकांत गुप्ता का स्थानांतरण घुघली में हो गया है l आज 33/11 अड्डा बाजार पावर हाउस के स्टाफ द्वारा विदाई दी गई। अवर अभियन्ता शशिकांत गुप्ता मार्च 2016 से 33/11 अड्डा बाजार पावर हाउस पर कार्यरत थे।
विधुत कर्मियों ने बताया कि अवर अभियंता श्री गुप्ता विधुत स्टाफ के साथ मिल जुलकर विधुत उपभोक्ताओं की समस्या को बेहतर ढंग से निस्तारित कराते थे। और ट्रिपिंग जैसी समस्या को लगभग खत्म करा दिये। इनके ही प्रयास से 10 MVA का ट्रांसफार्मर भी लगा।
वहीं नवागत अवर अभियन्ता PN कश्यप का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर राजेश सहानी वरिष्ठ टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मियों ने स्वागत किया और शुभकामनाएँ दिये।
इस मौके पर अरविंद कुमार चौरसिया, रवि कन्नौजिया, शैलेश कुमार, अकबाल, शत्रुघ्न, रामाज्ञा प्रसाद, राजेश सिंह, विकास सिंह, शमशेर, अखिलेश, कोइल आदि लोग उपस्थित रहें।
Nice